देवरिया, अप्रैल 27 -- देवरिया, हिटी। मईल थाना क्षेत्र के मइलौटा गांव में एक बागीचा स्थित झोपड़ी (मचान) उजाड़ और अन्य सामान को अराजकतत्वों ने पास के पोखरे में फेंक दिया। शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित न्याय की मांग को लेकर भटक रहा है। उसने अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मइलौटा गांव के मईल-बरहज मार्ग पर गाटा संख्या 121, 122 पंकज श्रीवास्तव पुत्र प्रेमलाल श्रीवास्तव का बागीचा है, जहां आम, बेल का पेड़ व जामुन का पौधा लगा है। गांव के दलित नंदलाल पुत्र रामबड़ाई के परिवार को बागीचे के देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है, जहां वह झोपड़ी (मचान) बनाकर रहता है और सब्जी की खेती भी करता है। गांव में कुछ अराजकतत्व आएदिन उत्पात मचाते हैं, जिससे लोग परेशान हैं। नंदलाल गुरुवार की रात सत्संग में चला गया। इसी बीच अराजकतत्व झोपड़ी उजा...