आजमगढ़, जून 21 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बरदह बाजार में ट्रांसफार्मर के समीप कूड़े के ढेर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जिससे ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार को जेई आतिश कुमार यादव ने स्थानीय थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जेई आतिश कुमार यादव ने बताया कि बरदह ट्यूबवेल के पास 250 केवीए एवं सौ केवीए के दो ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। जिनसे बरदह बाजार एवं आस-पास के गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। आरोप है कि 19 जून की रात अराजकतत्वों ने ट्रांसफार्मर के समीप कूड़े के ढेर में आग लगा दी। लपटें तेज होने के कारण आग पास स्थित ट्रांसफार्मर के फ्यूज बॉक्स तक पहुंच गई। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर में विस्फोट से दो ट्रांसफार्मर फुंके सूचना मिलने पर बिजली आपूति बंद कर दी गई। उपकेंद्र से लाइनमैन मौके पर पहुंचे और आग पर क...