गाजीपुर, मार्च 15 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव में शुक्रवार देर रात कुछ अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर पुलिस पहुंच गई। रेवतीपुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने लोगों को शांत कराया और प्रतिमा की मरम्मत कराई। जानकारी के अनुसार रामपुर उर्फ साधोपुर गांव में डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित है। किसी अराजतत्व ने उसकी उंगली तोड़ दी थी। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिमा स्थल पर स्थायी रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाया जाए और पुलिस गश्त करती रहे। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिमा के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करा दिया गया है...