रायबरेली, अगस्त 25 -- ऊंचाहार (रायबरेली) संवाददाता। गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना के बबूरिहा गांव में कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोती इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने इस शर्मनाक हरकत के खिलाफ रोष व्यक्त किया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तत्काल प्रतिमा की साफ-सफाई करवाई और उसे धुलवाया। प्रशासन ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस आसपास के संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...