अराजकतत्वों का गेस्ट हाउस में बारातियों पर हमला, दूल्हे समेत कई घायल
उरई, अप्रैल 26 -- उरई। शहर में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान द्वारचार की रस्म में हिंसा भड़क गई। करमेर रोड स्थित अष्टिका गेस्ट हाउस में दूल्हे पक्ष पर दबंगों ने हमला कर दिया, जिसमें दूल्हा, उसके पिता और भाई सहित आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। इस घटना के चलते पूरी रात दुल्हन मंडप में इंतजार करती रही। विवाह अगले दिन सुबह संपन्न हुआ। घटना को लेकर पीड़ित दुल्हे पक्ष की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिरही निवासी प्रदीप कुमार पाल ने बताया कि उनके भाई की शादी उरई के अष्टिका गेस्ट हाउस में अखिलेश सिंह पाल की बेटी से हो रही थी। शनिवार रात में द्वारचार की तैयारियां चल रही थीं, तभी अचानक 10 से 20 युवक पहुंचे और दूल्हा पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रदीप कुमार पाल के अनुसार, हमलावरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.