झांसी, अप्रैल 17 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र में भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है गुजरी 14 अप्रैल को चहूंओर मनाई गई जयंती के 3 दिन बाद अराजकतत्वों ने गांव करगुवां में संविधान के शिल्पी डा. भीराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे शुक्रवार ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने सियासी दलों के संग जमकर बवाल काटा। तनाव बढ़ता देख सात थानों की फोर्स तैनात की गई। आनन-फानन में प्रशासन ने नई प्रतिमा के आश्वासन पर मामला शांत कराया। गांव करगुवां में एक स्थान कई सालों से आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है। बीती 14 अप्रैल को यहां जयंती उल्लास से मनाई गई। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में जन्मदिन पार्टी के दौरान बवाल, आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, भाजपा नेता व भाई समेत 162 पर केस गुरुवार की रात अराजकतत्व ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्...