कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर। शीलिंग हाउस में वार्षिक समारोह एक्ला-2025 कल्चरल एक्सट्रावैगैनजा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर ने शुभारंभ किया। विद्यालय के चेयरमैन परवेज रुस्तमजी ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर विद्यालय के 67 वर्ष की गरिमा को दर्शाते हुए विद्यालय के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया। मेधावियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अराउंड द वर्ल्ड, नारी सशक्तीकरण, एनवायरमेंट डांस, ट्रिब्यूट टू ग्रैंडपेरेंट्स आदि प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.