रांची, अगस्त 6 -- रांची। मार्शल आर्ट खिलाड़ी अरहान आलम ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित वर्ल्ड अरनीस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 27 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया था। अपने वर्ग के कड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अरहान ने यह स्वर्णिम सफलता पाई। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच शिफू विश्वजीत कर्मकार और परिवार के सहयोग को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...