अरहर और उड़द दाल पर लगा स्टॉक लिमिट, दाम बेकाबू होने से पहले सरकार ने कर दिया काम
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- पिछले एक महीने से दालें आंखें दिखा रही थीं। कीमतें बेकाबू हों, इससे पहले ही तमिलनाडु सरकार के कान खड़ हे गए। फौरन उसने स्टॉक लिमिट लगाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया। केंद्र की मोदी सरकार ने दालों की कीमतों पर नियंत्रण रखने और जमाखोरी रोकने के लिए तुअर यानी अरहर और उड़द दाल पर स्टॉक लिमिट लगाने के तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बता दें केंद्र ने तमिलनाडु के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है, लेकिन अंतिम स्टॉक लिमिट आदेश जारी होना अभी बाकी है। इसलिए इसे पूरे देश में लागू नियम नहीं समझना चाहिए। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक अरहर यानी तूअर दाल के दाम पिछले एक महीने में 127.87 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 9 नवंबर तक 135.45 रुपये पर पहुंच गए। जबकि, उड़द दाल इसी अवधि में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.