हरदोई, दिसम्बर 24 -- टड़ियावां। वित्तीय वर्ष 2022-23 में भाजपा के पूर्व सांसद की निधि से क्षेत्र को समर्पित की गई हाईमास्क लाइट को कार्यदाई संस्था लघु उद्योग निगम लिमिटेड खंड एक ने स्थापित किया। कुछ दिन तक जलती रही। उसके बाद कनेक्शन काट दिया। बाद में सीएचसी के कनेक्शन केबिल में इसके तार को बांध दिया। उसे सीएचसी ने अपनी केबिल से हटवा दिया। इसके बाद उपकेंद्र इटौली के अभियंताओं ने इसके कनेक्शन को बंधवाने में कोई रुचि नहीं ली। इसके चलते वहां सर्द रात में अंधेरा पसरा रहता है। पड़ोस के रहने वाले विनोद गुप्ता ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र कर्मचारी ने पिछले वर्ष काफी कहने पर केबिल बांध दिया। उसके कुछ दिन काट भी दिया। ऐसे में चारों ओर अंधेरा कायम रहने से हादसे और अपराध बढ़ने की आशंका रहती है। क्षेत्र वासियों को समर्पित पूर्व सासंद की हाइमास्क लाइट सिर्फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.