गढ़वा, अप्रैल 19 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के अरसली गांव में पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है। गांव के लामी कुडेश टोला के पास 15वें वित्त आयोग से लगभग चार लाख रुपये की लागत से स्थापित सोलर जलमीनार पिछले पांच महीनों से पूरी तरह ठप पड़ी है। उसके बंद रहने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार के काम नहीं करने से पूरे इलाके में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को मजबूरी में दूसरे के घरों से पानी लाना पड़ रहा है। दयानंद प्रजापति, विजय बियार, अयोध्या बियार, महेंद्र बियार, घूरन बियार, अजय विश्वकर्मा, अवध बियार और सरजू बियार समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.