भागलपुर, जनवरी 31 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड अंतर्गत अरसंडी ढाला के समीप एएसआई अशोक कुमार ने छापेमारी कर एक पेटी विदेशी शराब (करीब 3.750 एमएल) बरामद की है। मौके से एक बाइक भी जब्त की गई। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...