बदायूं, नवम्बर 10 -- उसावां, संवाददाता। अरवेश हत्याकांड के विरोध में कांग्रेसी सांकेतिक उपवास पर बैठे। वहीं, शाहजहांपुर के थाना परौर की पुलिस ने अरवेश हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मृतक अरवेश के परिजनों से मिलकर मृतक को श्रद्धाजंलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस को हत्यारों की गिरफ्तारी करनी पड़ी। दबंगों द्वारा मारे गए अरवेश यादव के परिजनों से मिलने भाजपा नेताओं का न पहुंचना निंदनीय है। कांग्रेसी सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक उसावां वॉर्ड संख्या चार में अरवेश के आवास पर सांकेतिक उपवास पर बैठे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। सत्ता के संरक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.