बेगुसराय, मई 3 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। अरविंद हत्याकांड में मृतक की पत्नी ज्योति कुमारी के बयान पर खोदावंदपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस हत्याकांड के संदर्भ में दर्ज कांड संख्या 43/ 26 में मृतक के दोस्त बबलू महतो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके अलावा इस हत्याकांड में कई अन्य अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इस कांड के मुख्य आरोपित व मृतक के दोस्त चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी चमरू महतो के पुत्र बबलू महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे गड्ढे में फेंका थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी के द्वारा दर्ज कराए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.