आदित्यपुर, जनवरी 1 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल के गांगुडीह में पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच करीब तीन सौ कंबल का वितरण किया। इस मौके पर सिंह ने कहा कि कंबल वितरण करने का मुख्य उदेश्य गरीब, बुजुर्ग एवं असहाय लोगों को ठंड से बचाना है। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल लगातार कंबल का वितरण किया जाएगा। सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ईचागढ़ में विकास की एक लंबी लकीर खींचने का काम किया है। इस मौके पर राकेश जायसवाल, डीजेन सिंह, मधुसूदन बनर्जी, स्वपन गुप्ता आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.