चक्रधरपुर, जनवरी 20 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन से महासचिव के अनुशंसा पर चक्रधरपुर मंडल शाखा-2 का संशोधित एडहोक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर अरविंद कुमार वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पार्थ सारथी राय, उपाध्यक्ष सनातन बिंधाणी, सचिव बसंत कुमार प्रधान, सहायक सचिव आर के सिंह, श्रवण प्रधान, अनेद कुमार प्रधान और प्रेम कुमार मल, संगठन सचिव के तौर पर मकरु तांडी और अर्चित द्विवेदी शामिल हैं। वहीं कोषाध्यक्ष के तौर पर आर बी खत्री को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...