हजारीबाग, फरवरी 28 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि हजारीबाग महापौर चुनाव में अरविंद राणा 5180 वोटो से निर्वाचित होने पर बड़कागांव विश्वकर्मा समाज के प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज के प्रखंड इकाई ने बधाई दी। राणा ने कहा अरविंद राणा के विजय होने से लोगो को संदेश मिला कि इच्छा शक्ति अगर दृड संकल्प हो तो विपरीत परिस्थिति में लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। बधाई देने वालो में विश्वकर्मा समाज के प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा, सचिव संतोष राणा, कोषाध्यक्ष मुनेश्वर राणा, नंदलाल राणा जिला सचिव हजारीबाग, कैलाश राणा जिला संगठन मंत्री सह पूर्व मुखिया बड़कागांव पूर्वी, संतोष राणा, धनेश्वर राणा, सुभाष राणा सहीत अन्य लोग शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...