गोरखपुर, जुलाई 2 -- गोरखपुर। चुझोउ (चीन) में 15 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाली 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैण्डबाल चैम्पियशिप 2026 में जूनियर भारतीय हैण्डबॉल टीम भी प्रतिभाग करेगी। इस प्रतियोगिता के लिए जमशेदपुर टाटा में 03 से 13 जुलाई तक टीम का प्रशिक्षण कैम्प लगाया जाएगा, जिसका नेतृत्व पूर्वोत्तर रेलवे हैण्डबॉल टीम के कोच अरविन्द कुमार यादव करेंगे। वर्तमान में अरविन्द कुमार यादव गोरखपुर छावनी स्टेशन पर बतौर डिप्टी कामर्शियल सुपरवाइजर कार्यरत हैं। उनके जूनियर भारतीय हैण्डबॉल टीम का कोच बनाए जाने पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही बधाई प्रेषित की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...