अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में निलंबन के बाद चली आ रही प्रशासनिक अस्थिरता के बीच अब नई तैनाती कर दी गई है। पंकज अग्रवाल के निलंबन के बाद अधीक्षण अभियंता अंशुमान यादव को कार्यवाहक मुख्य अभियंता का दायित्व सौंपा गया था, लेकिन अब विभाग ने स्थायी व्यवस्था करते हुए अरविंद नायक को मुख्य अभियंता (वितरण) पद पर नियुक्त कर दिया है। आदेश के अनुसार फिरोजाबाद में तैनात अरविंद नायक को प्रशासनिक आवश्यकता के तहत अलीगढ़ क्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है। वहीं अंशुमान यादव अब अपने मूल पद पर कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...