एटा, मई 20 -- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। संस्थापक सदस्य अतुल भदौरिया के देखरेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष अरविन्द चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. अश्वनी शर्मा, डा रमेश राजपूत, उपाध्यक्ष ममता, अंजना पांचाल, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र शाक्य, जिलामंत्री लालाराम यादव, महिला जिलाध्यक्ष रीनारानी, उपाध्यक्ष अनुराधा, संयुक्त मंत्री संजय कुमार, कुलदीप कुमार, संयुक्त मंत्री डा. इशरत खान, सम्प्रेक्षक दिलीप शर्मा, संगठन मंत्री डा. दीपक चौहान, दिलीप कश्यप, संगठन मंत्री मोहित उपाध्याय, प्रदीप कुमार, मीडियाप्रभारी की जिम्मेदारी लोकेश गुप्ता को सौंपी गई है। संरक्षक डा. बीडी भिरौरिया, मोहम्मद आरिफ, अतुल भदौरिया बनाए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मांगों...