नई दिल्ली, मई 19 -- दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें AAP का रजिस्ट्रेशन रद्द करने और अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया एवं दुर्गेश पाठक को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि इन नेताओं ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष कार्यवाही में शामिल होने से इनकार कर के अदालत की गरिमा को चोट पहुंचाई। याचिका के अनुसार, ऐसा आचरण अदालती गरिमा को कम करता है और संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा नहीं रखने जैसा है। यह PIL सतीश कुमार अग्रवाल की ओर से केंद्र सरकार, चुनाव आयोग, AAP, दिल्ली के अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP नेता दुर्गेश पाठक के खिलाफ दायर की गई है। जनहित याचिका में निर्वाचन आयोग को निर्देश देने की मांग की गई है कि वह 'जन प्रतिनिधि...