नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में ले लिया है। शनिवार को वह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के निकले ही थे कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके साथ-साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसज संजय सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर 11 साल पुराने एक एक्स पोस्ट को रीट्विट किया और कहा कि उन्होंने 2015 में ही कह दिया था। दरअसल साल 2015 में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक पोस्ट किया था जिस पर काफी विवाद हुआ था। इस पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी के लिए डरपोक और साइकोपैथ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक बार फिर इस पोस्ट को रीट्विट किया और कहा कि उन्होंने 2015 में ही कह दिया था। युवाओं से की दिल्ली...