अरविंद केजरीवाल ने खुद अपनी पार्टी को कितना पैसा दिया, आतिशी उनसे आगे
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार जाने के बाद अरविंद केजरीवाल के दल की आमदनी तेजी से घट गई। वित्त वर्ष 2025-26 में 'आप' को पिछले साल के मुकाबले 68 फीसदी कम चंदा मिला है। चुनाव आयोग को दिए गए हिसाब-किताब में कई दिलचस्प बातें सामने आईं हैं। इसी साल अप्रैल में भाजपा में शामिल हुए सांसद राजिंदर गुप्ता की कंपनी से 'आप' को करोड़ों का चंदा दिया। वहीं, अरविंद केजरीवाल देनदारों की सूची में काफी नीचे हैं और पूर्व सीएम आतिशी से भी पीछे हैं। 'आप' ने 2025-26 में 12.10 करोड़ रुपये का चंदा मिलने की बात चुनाव आयोग को बताई है। इसका लगभग 83 प्रतिशत हिस्सा 'प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट' और 'ट्राइडेंट लिमिटेड' से आया है। ट्राइडेंट लिमिटेड कंपनी की स्थापना 'आप' के पूर्व सांसद राजिंदर गुप्ता ने की थी। प्रूडेंट और ट्राइडेंट ने आप को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.