नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने की मांग की है। केजरीवाल ने इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कहा कि तीन साल पुरानी वोस्टर लिस्ट को बहाल किया जाए। उन्होंने एसआईआर के तहत किए गए सभी बदलावों को रद्द किया जाए। अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अभी तक इस देश में लोग सुना करते थे कि मोदी जी और अमित शाह वोटों की चोरी करके एक के बाद एक चुनाव जीतते जा रहे हैं। आज इंडियन एक्सप्रेस ने जो स्टोरी की है उस स्टोरी ने साबित कर दिया कि वास्तव में ये लोग चुनावों की चोरी कर रहे हैं। ये लोग वोटों की चोरी कर रहे हैं और बहुत बड़ा वोटों का घोटाला करके ये चुनाव जीतते जा रहे हैं। इन वोटों की चोरी मे...