नई दिल्ली, मार्च 30 -- 1983 में क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपने अलगाव की वजहों को याद करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का भी नाम लिया। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद भाजपा से निकाले गए आजाद ने कहा कि उस घटनाक्रम में अरविंद केजरीवाल डर गए थे और इसलिए माफी मांग ली थी। कीर्ति आजादा ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष का नाम लिया और कहा कि उन्हें डरना नहीं चाहिए था। उन्होंने भाजपा छोड़ने की वजहों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में 2015 को इस घटनाक्रम को याद किया। उन्होंने भाजपा से नाराजगी की कई वजहों का जिक्र करते हुए अरुण जेटली पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.