अरविंद केजरीवाल टेलीग्राम बंद से भड़क गए, कहा- पेपर लीक बंद हुआ तो MP-MLA खरीद का पैसा कहां से आएगा
नई दिल्ली, जून 17 -- आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए एक कदम पर नाराजगी जाहिर की है। केजरीवाल ने इसे बेतुका कदम बताते हुए कहा कि इससे पेपर लीक नहीं रुकेगा। पूर्व सीएम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इसे रोकना नहीं चाहती, क्योंकि यदि यह धंधा बंद हो गया तो विधायक-सांसद खरीदने के पैसे कहां से आएंगे। दरअसल, केंद्र सरकार ने नीट के लिए दोबारा हो रही परीक्षा से पहले टेलीग्राम ऐप को बंद कर दिया है। नीट पेपर लीक में इस ऐप का भी नाम सामने आया था। अब एहतियात के तौर पर ऐप पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। अरविंद केजरीवाल ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि इससे पेपर लीक नहीं रुकेगा। उन्होंने वायुसेना के विमान से प्रश्न पत्र भेजे जाने के फैसले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.