नई दिल्ली, मई 5 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत से हैरान हैं। उन्होंने दिल्ली में अपनी हार का जिक्र करते हुए सवाल उठाया है कि 2016 में जो नहीं हो पाया वह 2026 में कैसे हो गया। केजरीवाल का मानना है कि तब मोदी वेव की चरम सीमा थी और अब पीएम मोदी की लोकप्रियता पाताल में हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को नैतिक समर्थन के साथ ही अरविंद केजरीवाल ने मैदान में उतरकर प्रचार भी किया था। लेकिन ईवीएम से जब नतीजे निकले तो टीएमसी 15 साल की सत्ता से बेदखल हो चुकी थी। बंगाल में 15 साल बाद टीएमसी की ऐसी हार देखकर अरविंद केजरीवाल ने भी हैरानी जताई है। उन्होंने याद किया कि कैसे 2015-16 में भाजपा दिल्ली और बंगाल में महज 3 सीटें जीत पाई थी और अब दोनों ही जग...