नई दिल्ली, मार्च 31 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल आखिर किसको 'हिसाब चुकाने' की चेतावनी दे रहे हैं? बिना किसी का नाम लिए और कोई संकेत दिए बिना अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि जुल्म इतना ही करना चाहिए जितना खुद सह सकते हैं। आमतौर पर नाम लेकर और प्रत्यक्ष प्रहार करने वाले अरविंद केजरीवाल ने इस बार बिना किसी संकेत एक्स पर दो लाइन में ऐसी बात लिखी जिसके अब कई मायने निकाले जा रहे हैं। पूर्व सीएम ने एक्स पर लिखा, 'दौर बदलने पर हिसाब तुम भी चुकाओगे। जुल्म इतना ही करना जितना सह पाओगे।' वैसे तो अरविंद केजरीवाल इस तरह के तीखे हमले अक्सर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ करते हैं पर राजनीतिक जानकार इस बात से कुछ हैरानी में हैं कि अरविंद केजरीवाल का निशाना यदि केंद्र सरकार पर है तो उन्होंने नाम लेने या इशा...