नई दिल्ली, मार्च 25 -- दिल्ली विधानसभा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा तैयार करवाए गए मुख्यमंत्री निवास की सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा कई गई। इस रिपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा के साथ वह एक दिन इस घर को देखने गई थीं। इस आलीशान जगह को देखकर उन्हें महसूस हुआ कि वह एक धर्मशाला में रहती हैं। मुख्यमंत्री ने शेर पढ़ते हुए कहा कि दिल्ली वाले कह रहे होंगे कि वो जहर देता तो सबकी नजरों में आ जाता, इसलिए उसने दवा देना बंद कर दिया ।मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि यह चर्चा उस सुनियोजित धोखे की है जिस रिपोर्ट को अरविंद केजरीवाल ने लगातार रोके रखा। आम आदमी बनकर उन्होंने दिल्ली के लोगों को ठगा। वास्तव में वह राजा बनकर दिल्ली वालों को दास समझते थे। शीला दीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.