नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Arvind Kejriwal Instagram Account: आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हो गया है। उन्होंने मेटा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी के आगे इतना मत झुको। केजरीवाल पिछले कुछ समय से ई20 पेट्रोल को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने पीएम आवास तक मार्च भी किया था। अरविंद केजरीवाल ने X पर इंस्टा अकाउंट ब्लॉक की तस्वीर शेयर की। साथ में लिखा, "आपने मेरा अकाउंट क्यों बंद किया है? आपके कार्यालय की तरफ से मुझे बताया गया कि मेरा अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। आखिर क्यों? आपकी तरफ से इसके पीछे की कोई वजह नहीं बताई गई है। इस संबंध में भेजे गए सभी ईमेल के जवाब में भी कोई स्पष्टता नहीं है। यह बेहद खराब है। हमारे प्रधानमंत्री के आ...