सोनभद्र, मई 12 -- सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज, नगवां एवं करमा के ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। इस दौरान रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द कुमार, मृत्युंजय सिंह को ब्लॉक मंत्री, सौरभ कुमार सिंह को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, दुर्गेश सिंह यादव को सयुंक्त मंत्री, कृष्ण कुमार गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सौरभ पटेल को ब्लॉक अध्यक्ष नगवां, दीपक कुमार मौर्य को ब्लॉक मंत्री, पंकज सिंह को ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाया गया। सुशील कुमार यादव को ब्लॉक अध्यक्ष करमा, कुलदीप सिंह को ब्लॉक मंत्री के पद पर चुना गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश राय, भोलानाथ अग्रहरी, हुकुम चंद्र, अभिषेक मिश्रा, राम नगीना मिश्र, अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार जायसवाल, नव...