खगडि़या, अप्रैल 8 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना में मंगलवार को नए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने पदभार संभाला। जबकि निवर्तमान थानाध्क्ष परशुराम सिंह को थानेदारी से मुक्त करते हुए एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। नए थानाध्यक्ष को प्रभारी डीआईयू से स्थान्तरित कर गोगरी थाना का कमान सौंपा गया है। उन्होंने गोगरी थाना पहुंचकर औपचारिक रूप से योगदान दिया। इस बदलाव को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पदभार ग्रहण करने के बाद नए थानाध्यक्ष ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधी और शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करनी प्राथमिकताएं होगी। उन्होने अपराध नियंत्रण व आम लोगों की सुरक्षा और थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...