धनबाद, जून 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। राज्य में बुधवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में धनबाद को भी कई नए अधिकारी मिले। अरविंद ओझा धनबाद के नए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर बनाए गए हैं। वहीं प्रदीप शुक्ला को धनबाद का नया अपर समाहर्ता (एसी) बनाया गया है। धनबाद के अपर समाहर्ता विनोद कुमार का ट्रांसफर अपर नगर आयुक्त डाल्टनगंज के पद पर किया गया है। गोविंदपुर अंचल के नए सीओ यशवंत सिन्हा बनाए गए हैं। गोविंदपुर अंचल के सीओ धर्मेंद्र दुबे को गिरिडीह के धनवार अंचल का सीओ बनाया गया है। धनबाद के कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्रनाथ ठाकुर का तबादला धालभूम पश्चिम सिंहभूम किया गया है। यह भी पढ़ें- रंजीत कुमार लाल बनाए गए मेदिनीनगर के नगर आयुक्त नुपूर कुमारी को तोपचांची का नया प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं आरआरडीए रांची के...