गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- - दिनेश राज अकादमी पर हुआ बीआर शर्मा टूर्नामेंट का आयोजन गाजियाबाद, संवाददाता। दिनेश राज क्रिकेट अकादमी में चल रहे बीआर शर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमी फाइनल मैच खेला गया। रवि ब्रदर्स और अरवाचीन स्कूल के बीच मैच हुआ जिसमें अरवाचीन स्कूल ने 33 रन से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में रवि ब्रदर्स ने टॉस जीतकर अरवाचीन स्कूल को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। अरवाचीन स्कूल ने 38.4 ओवर में 188 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। शशि भान ने 63 और कनव खन्ना ने 22 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से विष्णु पाठक ने तीन और सूर्या प्रकाश ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए रवि ब्रदर्स की टीम 38.1 ओवर में 155 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विवान शास्त्री ने 61 और आदित्य सिंह ने 20 रन बनाए। अरवाचीन स्कूल से गेंदबाजी में आदर्श...