बांका, जुलाई 22 -- बांका, एक संवाददाता। अरवल के सिविल सर्जन के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में बुधवार को बांका सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न रेफरल अस्पतालों के चिकित्सकों ने सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान डॉक्टरों ने नियमित ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया और घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि हड़ताल के बावजूद मरीजों की सुविधा को देखते हुए इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह जारी रहीं। आपातकालीन वार्ड में चिकित्सकों की तैनाती बनी रही और गंभीर मरीजों का उपचार सामान्य रूप से किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के साथ लगातार हो रही दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार, इमरजेंसी छोड़ सभी सेवाएं ठप, मरीज पर...