जहानाबाद, फरवरी 26 -- अरवल, निज संवाददाता। शहर के स्टेट बैंक के सामने वाली गली मे महेश प्रसाद के घर से बुधवार की रात में अज्ञात चोरों के द्वारा घर के ताला तोड़कर घर में रखें सूटकेस एवं शादी के कपड़ा जमीन के दस्तावेज एवं महत्वपूर्ण कागजात की चोरी की गई है। सुबह जब महेश प्रसाद बरात से घर पहुंचे तो देखें कि घर का ताला टूटा हुआ है एवं घर में रखे सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। उसके बाद सदर थाने को इस बात की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंचकर जांच किया घर के मालिक महेश प्रताद ने बताया कि हम बारात चले गए थे। तभी रात में घर बंद देखकर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि घर के मालिक महेश प्रसाद के द्वारा आवेदन दिया गया है। आवेदन की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...