जहानाबाद, जून 6 -- अरवल, निज संवाददाता। राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की जन्मदिन पार्टी कार्यालय अरवल में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। यह भी पढ़ें- अरवल राजद कार्यालय में पूर्व मंत्री स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह का मनाया गया जन्मदिनकार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक वहीं कार्यकर्ताओं के द्वारा 9 एवं 17 जून को आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना की भी समीक्षा की गई। बता दें कि जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन होगा। बैठक की अध्यक्षता अरवल राजद जिलाध्यक्ष जगजीवन राम ने किया। इस बैठक में उपस्थित राजद दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उमेश पासवान, राजद वरिष्ठ नेता अर्जुन यादव, अरवल प्रखंड अध्यक्ष अभय यादव, घनश्याम वर्मा, प्रधान महासचिव श्...