जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- चेकिंग के दौरान वाहन चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल राजा बाजार के इलाके से फिर हुई एक बाइक की चोरी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। बाइक चुराने वाला गिरोह तो सक्रिय है हीं, अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता भी हासिल हुई है। पिछले 24 घंटे के भीतर पुलिस ने एक बुलेट समेत चोरी की दो बाइकें बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं सोमवार को शहर के राजा बाजार इलाके से अपराधियों ने फिर एक बाइक की चोरी कर ली। इस संबंध में नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई है। खबर के अनुसार डेढ़सैया गांव के निवासी गोविंद कुमार सोमवार को अपनी बाइक लेकर राजा बाजार में गए थे। उन्होंने एक स्थान पर अपनी बाइक खड़ी की थी और अपना काम करने लगे। जब वापस आए तो उनकी गाड़ी गायब थी। किसी अपराधी ने उनकी गाड़ी को उड़ा लिया था। उन्होंने खोजबीन की लेकिन...