जहानाबाद, अप्रैल 28 -- गोवंश की सुरक्षा, देखभाल एवं सम्मान सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है लोगों को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान, जनसंपर्क और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं अरवल निज संवाददाता। अरवल जिले में सोमवार को "गो सम्मान आवाहन अभियान" के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अरवल के एसडीएम संजीव कुमार को हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र भी सौंपा गया। इस दौरान जय प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने गो संरक्षण एवं सम्मान से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि समाज में गोवंश की सुरक्षा, देखभाल एवं सम्मान सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए सरकार और प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। यह भी पढ़ें- गोमाता को राजकीय सम्मान को लेकर ...