जहानाबाद, मार्च 30 -- बाइक सवार अपराधियों ने अपना बर्चस्व दिखाने के लिए फायरिंग की घटना को दिया अंजाम घटना स्थल पर पहुंच एसडीपीओ व अन्य पुलिस अधिकारियों ने की जांच, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था अरवल निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के एनएच 139 पटना औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम हसनपुर पेट्रोल पंप के समीप घनश्याम होटल के पास फिल्मी स्टाइल में अंधाधूंध फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना मोटरसाइकिल सवार दो युवक के द्वारा किया गया। लोगों ने बताया कि मेहंदिया के तरफ से दो बाईक सवार आए और फायरिंग करते हुए अरवल की तरफ भाग गए। फायरिंग की सूचना पुलिस को मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल आ पहुंचे और उसके बाद पूरे क्षेत्र में अपरा तफरी मच जाता है। उधर सदर थाने की पुलिस पदाधिकारी पुलिस जवान के टीम अपने दल बल के साथ घनश्याम होटल के पास पहुंचकर पूरी मामल...