पूर्णिया, जुलाई 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई हिंसात्मक घटना के विरोध में बुधवार को बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की जिला इकाई से जुड़े एक दर्जन से अधिक चिकित्सकों ने जीएमसीएच पूर्णिया में आउटडोर (ओपीडी) सेवा का बहिष्कार किया। चिकित्सकों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार अरवल जिले में एक दिन पूर्व सिविल सर्जन के साथ कथित रूप से मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना हुई थी। इस मामले में अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नाराज बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा के बहिष्कार का आह्वान किया था। इसी के तहत जीएमसीएच पूर्णिया के चिकित्सकों ने भी विरोध जताते हुए स्वयं को आउटडोर सेवा से अलग रखा। विरोध प्रदर्शन ...