जहानाबाद, दिसम्बर 25 -- कुहासा के कारण खेतों से नहीं जा रही नमी गेहूं की बुवाई के लिए खेत तैयार होने का इंतजार कर रहे किसान अरवल, निज प्रतिनिधि जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य के 60 फीसदी यानी की 13200 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो पाई है जबकि 22000 हेक्टर गेहूं बुवाई के लिए कृषि विभाग द्वारा लक्ष्य निर्धारित है जबकि गेहूं बुवाई का समय लगभग समाप्त हो चुका है। बताते चले की किसानों द्वारा कटनी के बाद खेतों में नमी नहीं रहने के कारण सिंचाई कर दिया गया लेकिन विगत कई दिनों से कुहासे एवं अधिक ठंड के कारण खेत में नमी जमा हुआ है। अधिक नमी रहने के कारण खेत का जुताई संभव नहीं है। दूसरी ओर निचले इलाके वाले खेत में अधिक दिनों तक पानी जमा रहने के कारण धान की कटनी नहीं हो पाई है। इधर जब पानी सूख गया तो मैन्युअल ढंग से कटनी शुरू हुई है। हालांकि मजदूर क...