जहानाबाद, अप्रैल 13 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर को दीपों से सजाया गया और उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता एवं न्याय की स्थापना के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव सभी ने मिलकर दीप जलाकर बाबा साहेब को याद किया और उनके विचारों को...