जहानाबाद, अप्रैल 11 -- दो पालियों में होगी परीक्षा, प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे से शुरू होगी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ से एक घंटा पहले तक प्रवेश मिलेगा अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा अरवल, निज प्रतिनिधि । जिला पदाधिकारी अमृषा बैस द्वारा 14 अप्रैल, 15 अप्रैल, 17 अप्रैल, 18 अप्रैल, 20 अप्रैल एवं 21 अप्रैल को आयोजित होने वाली सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिले में 05 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, जिनमें बालिका उच्च विद्यालय अरवल, जीए उच्च विद्यालय अरवल, एसएसएसजीएस कॉलेज अरवल, उमैराबाद उच्च विद्यालय एवं उच्च विद्यालय फतेहपुर संडा में परीक्षा केन्द्र न...