निज संवाददाता, फरवरी 9 -- बिहार के अरवल जिले के करपी में सोमवार को दिनदहाड़े एक शख्स की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शहर तेलपा थाना क्षेत्र के अंधराचक गांव में हुई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय पंडित के रूप में हुई है। वह महावीरगंज गांव का रहने वाला था और देवकुंड में मकान बनाकर रह रहा था। उसका अंदराचक में भी मकान था, जहां वह पहले पोल्ट्री फार्म चलाता था। हाल में वह ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण ठेकेदार का काम कर रहा था। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह संजय पंडित अपने अंधराचक स्थित मकान में पहुंचकर सफाई कार्य करवा रहा था। लगभग 10 बजे एक ऑटो और बाइक पर सवार होकर अपराधी वहां पहुंचे। बाइक पर सवार बदमाशों ने युवक को घर से बाहर बुलाया और नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही संजय पंडित ने घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.