जहानाबाद, सितम्बर 9 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सामुदायिक संसाधन समूह का गठन किया गया। बैठक में वर्ष 2026 के गहन सूचना, शिक्षा एवं संचार अभियान की समीक्षा की गई।

एचआईवी जांच और जोखिम का आकलन जिला पदाधिकारी ने जिले की संवेदनशील एवं जोखिमग्रस्त आबादी की एचआईवी जांच और जोखिम का आकलन कराने का निर्देश दिया। एचआईवी से बचाव, जांच और उपचार की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। उन्होंने जीविका दीदियों के माध्यम से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने तथा नेहरू युवा केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यालयों एवं गांवों तक संदेश पहुंचाने का निर्देश दिया।

जन जागरूकता और सरकारी योजनाएं घर-घर जाकर लोगों को एचआईवी के संबंध में जानकारी देने और...