जहानाबाद, जून 22 -- 28 जून से 02 जुलाई तक जिले में चलेगा पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैस की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। 28 जून से 02 जुलाई तक संचालित होने वाले पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षण कर्मियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत निगरानी तथा अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने क...