लखीसराय, अप्रैल 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के केआरके मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन शुक्रवार की शाम खेले गए पहले मैच में मुकाबले में अरवल की टीम ने जहानाबाद को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराकर अगले दौर में शानदार प्रवेश किया। पूरे मैच के दौरान अरवल की टीम का दबदबा साफ तौर पर नजर आया और उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। 70 मिनट के इस मुकाबले में अरवल की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और तेज आक्रमण के दम पर विपक्षी टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया। मैच के 13वें मिनट में जर्सी नंबर 10 की खिलाड़ी संध्या कुमारी ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके तुरंत बाद 17वें मिनट में जर्सी नंबर 04 की प्रिया कुमारी ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। अरवल की टीम यहीं नहीं रुकी और लगातार आक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.