जहानाबाद, मई 3 -- अरवल, निज संवाददाता। शहर के एक निजी होटल में भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति की बैठक में सबसे पहले सर्वसम्मति से भारत स्वाभिमान पतंजलि समिति का जिलाध्यक्ष संजीव कुमार को बनाया गया। उसके बाद आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने की। बैठक में बिहार प्रदेश के प्रभारी डॉक्टर पंकज कुमार पांडे, महामंत्री अजय कुमार शामिल हुए।
योग दिवस की तैयारी इस मौके पर 21 जून को योग दिवस मनाने को लेकर तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। योग दिवस जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा इसके तैयारी करने का भी निर्देश दिया गया। लगातार अभियान चलाकर विभिन्न प्रखंडों में योग शिविर लगाया जाएगा। अरवल जिला में 25 दिन का योग शिविर लगाया जाएगा जो विभिन्न प्रखंडों में चलेगा ताकि जिले के सभी लोग योग के बारे में जानकारी ले एवं प्रतिदिन जीवन में योग करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.