जहानाबाद, अप्रैल 22 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला में अधिक तापमान और भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसको देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अरवल जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में वर्ग-06 तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) की गतिविधियों पर पूर्वाहन 11:30 बजे के बाद तथा वर्ग-08 तक की कक्षाओं से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों पर अपराह्न 12:30 बजे के बाद प्रतिबंधित किया गया है। जिलाधिकारी अमृषा बैंस के द्वारा बुधवार को इस आशय का निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि यह आदेश 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। यह भी पढ़ें- पटना के बाद 5 और जिलों में स्कूलों का समय बदला, बिहार में हीटवेव के चलते पाबंदी सरकारी आवासीय विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं ब...